ترجمهٔ معانی قرآن کریم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - لیست ترجمه ها


ترجمهٔ معانی سوره: سوره ناس   آیه:

सूरा अन्-नास

از اهداف این سوره:
الحث على الاستعاذة بالله من شر الشيطان ووسوسته.
शैतान की बुराई और उसके वसवसे से (बचने के लिए) अल्लाह की शरण लेने का आग्रह करना।

قُلْ اَعُوْذُ بِرَبِّ النَّاسِ ۟ۙ
(ऐ रसूल) आप कह दें कि मैं लोगों के पानलहारी की पनाह लेता हूँ और उसकी शरण में आता हूँ।
تفسیرهای عربی:
مَلِكِ النَّاسِ ۟ۙ
वह लोगों का बादशाह है, वह उनके साथ जो चाहता है करता है। उसके सिवा उनका कोई बादशाह नहीं।
تفسیرهای عربی:
اِلٰهِ النَّاسِ ۟ۙ
वह उनका सच्चा पूज्य है। उसके सिवा उनका कोई सच्चा पूज्य नहीं।
تفسیرهای عربی:
مِنْ شَرِّ الْوَسْوَاسِ ۙ۬— الْخَنَّاسِ ۟ۙ
शैतान की बुराई से, जो इनसान के अल्लाह के ज़िक्र से गाफ़िल होने पर, उसके दिल में वसवसा डालने लगता है, और जब वह अल्लाह का ज़िक्र करता है, तो उससे पीछे हट जाता है।
تفسیرهای عربی:
الَّذِیْ یُوَسْوِسُ فِیْ صُدُوْرِ النَّاسِ ۟ۙ
जो लोगों के दिलों में अपना वसवसा डालता रहता है।
تفسیرهای عربی:
مِنَ الْجِنَّةِ وَالنَّاسِ ۟۠
वह जिन्नों और इनसानों दोनों में से होता है।
تفسیرهای عربی:
از فواید آیات این صفحه:
• إثبات صفات الكمال لله، ونفي صفات النقص عنه.
• अल्लाह के लिए पूर्णता के गुणों को साबित करना, और उसे अपूर्णता के गुणों से पवित्र ठहराना।

• ثبوت السحر، ووسيلة العلاج منه.
• जादू का सबूत और उससे इलाज का साधन।

• علاج الوسوسة يكون بذكر الله والتعوذ من الشيطان.
• वसवसा का इलाज, अल्लाह के ज़िक्र और शैतान से पनाह माँगने के द्वारा है।

 
ترجمهٔ معانی سوره: سوره ناس
فهرست سوره ها شماره صفحه
 
ترجمهٔ معانی قرآن کریم - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - لیست ترجمه ها

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

بستن