Check out the new design

ترجمهٔ معانی قرآن کریم - ترجمه‌ى هندى - عزیزالحق العمری * - لیست ترجمه ها

XML CSV Excel API
Please review the Terms and Policies

ترجمهٔ معانی سوره: نجم   آیه:
وَاَنَّهٗ خَلَقَ الزَّوْجَیْنِ الذَّكَرَ وَالْاُ ۟ۙ
और यह कि निःसंदेह उसी ने दो प्रकार : नर और मादा पैदा किए।
تفسیرهای عربی:
مِنْ نُّطْفَةٍ اِذَا تُمْنٰی ۪۟
एक बूँद से, जब वह टपकाई जाती है।
تفسیرهای عربی:
وَاَنَّ عَلَیْهِ النَّشْاَةَ الْاُخْرٰی ۟ۙ
और यह कि निःसंदेह उसी के ज़िम्मे दूसरी बार[12] पैदा करना है।
12. अर्थात प्रलय के दिन प्रतिफल प्रदान करने के लिए।
تفسیرهای عربی:
وَاَنَّهٗ هُوَ اَغْنٰی وَاَقْنٰی ۟ۙ
और यह कि निःसंदेह उसी ने धनी बनाया और कोष प्रदान किया।
تفسیرهای عربی:
وَاَنَّهٗ هُوَ رَبُّ الشِّعْرٰی ۟ۙ
और यह कि निःसंदेह वही ''शे'रा'' [13] का रब है।
13. शे'रा एक तारे का नाम है। जिसकी पूजा कुछ अरब के लोग किया करते थे। (इब्ने कसीर) अर्थ यह है कि यह तारा पूज्य नहीं, वास्तविक पूज्य उसका स्वामी अल्लाह है।
تفسیرهای عربی:
وَاَنَّهٗۤ اَهْلَكَ عَادَا ١لْاُوْلٰی ۟ۙ
और यह कि निःसंदेह उसी ने प्रथम 'आद' [14] को विनष्ट किया।
14. यह हूद (अलैहिस्सलाम) की जाति थे।
تفسیرهای عربی:
وَثَمُوْدَاۡ فَمَاۤ اَبْقٰی ۟ۙ
तथा समूद को, फिर (किसी को) बाक़ी न छोड़ा।
تفسیرهای عربی:
وَقَوْمَ نُوْحٍ مِّنْ قَبْلُ ؕ— اِنَّهُمْ كَانُوْا هُمْ اَظْلَمَ وَاَطْغٰی ۟ؕ
तथा इनसे पहले नूह़ की जाति को। निःसंदेह वे बहुत ही ज़ालिम और बड़े ही सरकश थे।
تفسیرهای عربی:
وَالْمُؤْتَفِكَةَ اَهْوٰی ۟ۙ
और उलट जाने वाली बस्ती[15] को उसने उठाकर धरती पर दे मारा।
15. अर्थात लूत अलैहिस्सलमा की जाति कि बस्तियों को।
تفسیرهای عربی:
فَغَشّٰىهَا مَا غَشّٰی ۟ۚ
तो ढाँप दिया[16] उसे जिस चीज़ से ढाँपा।
16. अर्थात पत्थरों की वर्षा करके उससे उनकी बस्ती को ढाँप दिया।
تفسیرهای عربی:
فَبِاَیِّ اٰلَآءِ رَبِّكَ تَتَمَارٰی ۟
तो (ऐ इनसान!) तू अपने पालनहार की ने'मतों में से किस-किस में संदेह करेगा?
تفسیرهای عربی:
هٰذَا نَذِیْرٌ مِّنَ النُّذُرِ الْاُوْلٰی ۟
यह[17] पहले डराने वालों में से एक डराने वाला है।
17. अर्थात मुह़म्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) भी एक रसूल हैं प्रथम रसूलों के समान।
تفسیرهای عربی:
اَزِفَتِ الْاٰزِفَةُ ۟ۚ
निकट आने वाली निकट आ गई।
تفسیرهای عربی:
لَیْسَ لَهَا مِنْ دُوْنِ اللّٰهِ كَاشِفَةٌ ۟ؕ
जिसे अल्लाह के सिवा कोई हटाने वाला नहीं।
تفسیرهای عربی:
اَفَمِنْ هٰذَا الْحَدِیْثِ تَعْجَبُوْنَ ۟ۙ
तो क्या तुम इस बात पर आश्चर्य करते हो?
تفسیرهای عربی:
وَتَضْحَكُوْنَ وَلَا تَبْكُوْنَ ۟ۙ
तथा हँसते हो और रोते नहीं हो?
تفسیرهای عربی:
وَاَنْتُمْ سٰمِدُوْنَ ۟
तथा तुम ग़ाफ़िल हो!
تفسیرهای عربی:
فَاسْجُدُوْا لِلّٰهِ وَاعْبُدُوْا ۟
अतः अल्लाह को सजदा करो और उसी की इबादत[18] करो।
18. ह़दीस में है कि जब सजदे की प्रथम सूरत "नज्म" उतरी, तो नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) और जो आपके पास थे, सब ने सजदा किया, एक व्यक्ति के सिवा। उसने कुछ धूल ली, और उसपर सज्दा किया। तो मैंने इसके पश्चात् देखा कि वह काफ़िर रहते हुए मारा गया। और वह उमय्या बिन ख़लफ़ है। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4863)
تفسیرهای عربی:
 
ترجمهٔ معانی سوره: نجم
فهرست سوره ها شماره صفحه
 
ترجمهٔ معانی قرآن کریم - ترجمه‌ى هندى - عزیزالحق العمری - لیست ترجمه ها

ترجمه‌ى عزیزالحق العمری.

بستن