Traduction des sens du Noble Coran - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Lexique des traductions


Traduction des sens Verset: (13) Sourate: AR-RA’D
وَیُسَبِّحُ الرَّعْدُ بِحَمْدِهٖ وَالْمَلٰٓىِٕكَةُ مِنْ خِیْفَتِهٖ ۚ— وَیُرْسِلُ الصَّوَاعِقَ فَیُصِیْبُ بِهَا مَنْ یَّشَآءُ وَهُمْ یُجَادِلُوْنَ فِی اللّٰهِ ۚ— وَهُوَ شَدِیْدُ الْمِحَالِ ۟ؕ
और बिजली की कड़क अपने पालनहार की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता का गान करती है और फ़रिश्ते अपने पालनहार की पवित्रता का गुणगान उसके भय से तथा उसके प्रताप और सम्मान में करते हैं। और अल्लाह अपने प्राणियों में से जिसपर चाहता है, जलाने वाली बिजलियाँ भेजकर उसे विनष्ट कर देता है। जबकि काफ़िर लोग अल्लाह की एकता (एकेश्वरवाद) के विषय में झगड़ते हैं, और अल्लाह बहुत समर्थ और शक्तिशाली है। अतः वह जो चीज़ भी चाहता है, उसे कर गुज़रता है।
Les exégèses en arabe:
Parmi les bénéfices ( méditations ) des versets de cette page:
• عظيم مغفرة الله وحلمه عن خطايا بني آدم، فهم يستكبرون ويَتَحَدَّوْنَ رسله وأنبياءه، ومع هذا يرزقهم ويعافيهم ويحلم عنهم.
• अल्लाह की महान क्षमा और आदम के संतान के गुनाहों को नज़र अंदाज़ करना। चुनाँचे वे अभिमान करते हैं और उसके रसूलों और नबियों को चुनौती देते हैं, लेकिन इसके बावजूद अल्लाह उन्हें रोज़ी देता है, उन्हें स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान करता है और उन्हें सहन करते हुए माफ़ कर देता है।

• سعة علم الله تعالى بما في ظلمة الرحم، فهو يعلم أمر النطفة الواقعة في الرحم، وصَيْرُورتها إلى تخليق ذكر أو أنثى، وصحته واعتلاله، ورزقه وأجله، وشقي أو سعيد، فعلمه بها عام شامل.
• गर्भाशय के अंधेरे में जो कुछ होता है, उससे बारे में अल्लाह का विस्तृत ज्ञान। चुनाँचे वह गर्भाशय के अंदर गिरने वाले वीर्य, उसके नर या मादा जानदार का रूप धारण करने, उसके स्वस्थ और बीमार होने, उसकी जीविका और आयु तथा उसके भाग्यशाली या अभागा होने को जानता है। इन सब चीज़ों के बारे में उसका ज्ञान व्यापक एवं सर्वसामान्य है।

• عظيم عناية الله ببني آدم، وإثبات وجود الملائكة التي تحرسه وتصونه وغيرهم مثل الحَفَظَة.
• आदम के संतान का अल्लाह द्वारा महान देखभाल, और फ़रिश्तों के अस्तित्व का प्रमाण, जो उनकी रक्षा और निगरानी करते हैं, तथा इनके अलावा अन्य जैसे कार्यों को दर्ज करने वाले।

• أن الله تعالى يغير حال العبد إلى الأفضل متى ما رأى منه اتباعًا لأسباب الهداية، فهداية التوفيق منوطة باتباع هداية البيان.
• अल्लाह जब बंदे को मार्गदर्शन के कारणों का पालन करते हुए देखता है, तो उसकी स्थिति को बेहतर बना देता है। अतः सफलता का मार्गदर्शन, बयान के मार्गदर्शन का पालन करने से जुड़ा हुआ है।

 
Traduction des sens Verset: (13) Sourate: AR-RA’D
Lexique des sourates Numéro de la page
 
Traduction des sens du Noble Coran - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Lexique des traductions

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Fermeture