કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા


શબ્દોનું ભાષાંતર આયત: (18) સૂરહ: અલ્ અહઝાબ
قَدْ یَعْلَمُ اللّٰهُ الْمُعَوِّقِیْنَ مِنْكُمْ وَالْقَآىِٕلِیْنَ لِاِخْوَانِهِمْ هَلُمَّ اِلَیْنَا ۚ— وَلَا یَاْتُوْنَ الْبَاْسَ اِلَّا قَلِیْلًا ۟ۙ
अल्लाह तुम में से उन लोगों को जानता है, जो दूसरे लोगों को अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के साथ मिलकर लड़ने से हतोत्साहित करते हैं, और जो अपने भाइयों से कहते हैं : हमारे पास आओ और उनके साथ युद्ध में शामिल न हो ताकि तुम मारे न जाओ। क्योंकि हमें तुम्हारे मारे जाने का भय है। और ये हतोत्साहित करने वाले युद्ध में नहीं आते हैं और शायद ही कभी उसमें भाग लेते हैं; ताकि अपने आप से अपमान को दूर कर सकें, इसलिए नहीं कि वे अल्लाह और उसके रसूल की मदद करें।
અરબી તફસીરો:
આયતોના ફાયદાઓ માંથી:
• الآجال محددة؛ لا يُقَرِّبُها قتال، ولا يُبْعِدُها هروب منه.
• मौत का समय निर्धारित है; लड़ाई करना उसे क़रीब नहीं लाता और न ही उससे भागना उसे दूर करता है।

• التثبيط عن الجهاد في سبيل الله شأن المنافقين دائمًا.
• अल्लाह के रास्ते में जिहाद से हतोत्साहित करना हमेशा से मुनाफ़िक़ों का काम रहा है।

• الرسول صلى الله عليه وسلم قدوة المؤمنين في أقواله وأفعاله.
• अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अपनी बातों और कार्यों में ईमान वालों के लिए आदर्श हैं।

• الثقة بالله والانقياد له من صفات المؤمنين.
• अल्लाह पर भरोसा और उसके प्रति समर्पण ईमान वालों के गुण हैं।

 
શબ્દોનું ભાષાંતર આયત: (18) સૂરહ: અલ્ અહઝાબ
સૂરહ માટે અનુક્રમણિકા પેજ નંબર
 
કુરઆન મજીદના શબ્દોનું ભાષાંતર - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - ભાષાંતરોની અનુક્રમણિકા

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

બંધ કરો