Check out the new design

क़ुरआन के अर्थों का अनुवाद - पवित्र क़ुरआन की संक्षिप्त व्याख्या का हिंदी अनुवाद। * - अनुवादों की सूची


अर्थों का अनुवाद आयत: (18) सूरा: अल्-कह्फ़
وَتَحْسَبُهُمْ اَیْقَاظًا وَّهُمْ رُقُوْدٌ ۖۗ— وَّنُقَلِّبُهُمْ ذَاتَ الْیَمِیْنِ وَذَاتَ الشِّمَالِ ۖۗ— وَكَلْبُهُمْ بَاسِطٌ ذِرَاعَیْهِ بِالْوَصِیْدِ ؕ— لَوِ اطَّلَعْتَ عَلَیْهِمْ لَوَلَّیْتَ مِنْهُمْ فِرَارًا وَّلَمُلِئْتَ مِنْهُمْ رُعْبًا ۟
और (ऐ उनकी ओर देखने वाले) तुम उनकी आँखें खुली होने के कारण उन्हें जगा हुआ समझते, जबकि वास्तव में वे सोए हुए थे। तथा हम उन्हें उनकी नींद में कभी दाईं करवट और कभी बाईं करवट पलटते रहते थे, ताकि मिट्टी उनके शरीर न खा ले। और उनके साथ जाने वाला कुत्ता गुफा के द्वार पर अपनी बाँहें फैलाए हुए था। यदि आप उन्हें झाँककर देख लेते, तो उनके भय से पीठ फेरकर भाग खड़े होते और आपके दिल में उनका डर भर जाता।
अरबी तफ़सीरें:
इस पृष्ठ की आयतों से प्राप्त कुछ बिंदु:
• من حكمة الله وقدرته أن قَلَّبهم على جنوبهم يمينًا وشمالًا بقدر ما لا تفسد الأرض أجسامهم، وهذا تعليم من الله لعباده.
• यह अल्लाह की हिकमत और उसकी शक्ति का प्रदर्शन है कि वह उन्हें उनकी करवटों पर दायें और बायें इस क़दर पलटता रहा कि पृथ्वी उनके शरीर को खराब न कर सके। और यह अल्लाह की ओर से अपने बंदों के लिए एक शिक्षा है।

• جواز اتخاذ الكلاب للحاجة والصيد والحراسة.
• ज़रूरत, शिकार और पहरेदारी के लिए कुत्तों को रखने की अनुमति।

• انتفاع الإنسان بصحبة الأخيار ومخالطة الصالحين حتى لو كان أقل منهم منزلة، فقد حفظ ذكر الكلب لأنه صاحَبَ أهل الفضل.
• इनसान अच्छे लोगों की संगति और सदाचारियों के साथ मेलजोल से लाभान्वित होता है, भले ही वह मर्तबे में उनसे कम है। क्योंकि एक कुत्ते का उल्लेख इसलिए संरक्षित किया गया, क्योंकि वह सदाचारियों के साथ था।

• دلت الآيات على مشروعية الوكالة، وعلى حسن السياسة والتلطف في التعامل مع الناس.
• इन आयतों से प्रतिनिधित्व की वैधता, और लोगों के साथ व्यवहार में नरमी और व्यवहार-कुशलता से काम लेने का पता चलता है।

 
अर्थों का अनुवाद आयत: (18) सूरा: अल्-कह्फ़
सूरों की सूची पृष्ठ संख्या
 
क़ुरआन के अर्थों का अनुवाद - पवित्र क़ुरआन की संक्षिप्त व्याख्या का हिंदी अनुवाद। - अनुवादों की सूची

कुरआन अध्ययन एवं व्याख्या केंद्र द्वारा निर्गत।

बंद करें