Check out the new design

क़ुरआन के अर्थों का अनुवाद - पवित्र क़ुरआन की संक्षिप्त व्याख्या का हिंदी अनुवाद। * - अनुवादों की सूची


अर्थों का अनुवाद आयत: (10) सूरा: अन्-नूर
وَلَوْلَا فَضْلُ اللّٰهِ عَلَیْكُمْ وَرَحْمَتُهٗ وَاَنَّ اللّٰهَ تَوَّابٌ حَكِیْمٌ ۟۠
(ऐ लोगो!) अगर तुमपर अल्लाह की कृपा और दया न होती और यह कि वह अपने तौबा करने वाले बंदों की तौबा को स्वीकार करने वाला है, तथा अपने प्रबंधन और शरीयत में पूर्ण हिकमत वाला है, तो तुम्हें जल्द ही तुम्हारे गुनाहों की सज़ा देता और तुम्हें अपमान का सामना करना पड़ता।
अरबी तफ़सीरें:
इस पृष्ठ की आयतों से प्राप्त कुछ बिंदु:
• التمهيد للحديث عن الأمور العظام بما يؤذن بعظمها.
• महत्वपूर्ण मामलों के बारे में बात करने के लिए ऐसी भूमिका, जो उनके महत्व को इंगित करे।

• الزاني يفقد الاحترام والرحمة في المجتمع المسلم.
• व्यभिचारी व्यक्ति मुस्लिम समाज में सम्मान और दया खो देता है।

• الحصار الاجتماعي على الزناة وسيلة لتحصين المجتمع منهم، ووسيلة لردعهم عن الزنى.
• व्यभिचारियों पर सामाजिक घेराबंदी, समाज को उनसे बचाने का एक साधन, तथा उन्हें व्यभिचार से रोकने का एक उपाय है।

• تنويع عقوبة القاذف إلى عقوبة مادية (الحد)، ومعنوية (رد شهادته، والحكم عليه بالفسق) دليل على خطورة هذا الفعل.
• व्यभिचार का आरोप लगाने वाले के दंड में विविधता अपनाते हुए उसे एक भौतिक दंड (कोड़े लगाना) और एक नैतिक दंड देना (उसकी गवाही को रद्द कर देना और उसे फ़ासिक़ - दुराचारी - घोषित करना), इस कृत्य की गंभीरता का प्रमाण है।

• لا يثبت الزنى إلا ببينة، وادعاؤه دونها قذف.
• व्यभिचार केवल साक्ष्य (गवाही) से साबित होता है। इसके बिना उसका दावा करना आरोपण (मानहानि) समझा जाएगा।

 
अर्थों का अनुवाद आयत: (10) सूरा: अन्-नूर
सूरों की सूची पृष्ठ संख्या
 
क़ुरआन के अर्थों का अनुवाद - पवित्र क़ुरआन की संक्षिप्त व्याख्या का हिंदी अनुवाद। - अनुवादों की सूची

कुरआन अध्ययन एवं व्याख्या केंद्र द्वारा निर्गत।

बंद करें