Check out the new design

क़ुरआन के अर्थों का अनुवाद - पवित्र क़ुरआन की संक्षिप्त व्याख्या का हिंदी अनुवाद। * - अनुवादों की सूची


अर्थों का अनुवाद आयत: (66) सूरा: अल्-अह़ज़ाब
یَوْمَ تُقَلَّبُ وُجُوْهُهُمْ فِی النَّارِ یَقُوْلُوْنَ یٰلَیْتَنَاۤ اَطَعْنَا اللّٰهَ وَاَطَعْنَا الرَّسُوْلَا ۟
क़ियामत के दिन उनके चेहरे जहन्नम की आग में उलटे-पलटे जाएँगे। वे अफ़सोस और पछतावा की तीव्रता से कहेंगे : ऐ काश! हमने अपने दुनिया के जीवन में अल्लाह का आज्ञापालन किया होता उस चीज़ का पालन करके जिसका उसने हमें आदेश दिया था और उस चीज़ से बचकर जिससे उसने हमें रोका था। तथा हमने उस चीज़ में रसूल का आज्ञापालन किया होता जो कुछ वह अपने पालनहार की ओर ओर से लाए थे।
अरबी तफ़सीरें:
इस पृष्ठ की आयतों से प्राप्त कुछ बिंदु:
• اختصاص الله بعلم الساعة.
• क़ियामत की जानकारी केवल अल्लाह के पास है।

• تحميل الأتباع كُبَرَاءَهُم مسؤوليةَ إضلالهم لا يعفيهم هم من المسؤولية.
• अनुयायियों का अपने बड़ों पर अपनी गुमराही की ज़िम्मेदारी डालना स्वयं उन्हें ज़िम्मेदारी से मुक्त नहीं करेगा।

• شدة التحريم لإيذاء الأنبياء بالقول أو الفعل.
• नबियों को शब्द या कर्म से कष्ट पहुँचाने के निषेध की गंभीरता।

• عظم الأمانة التي تحمّلها الإنسان.
• उस अमानत की महानता जिसे मनुष्य ने उठाया है।

 
अर्थों का अनुवाद आयत: (66) सूरा: अल्-अह़ज़ाब
सूरों की सूची पृष्ठ संख्या
 
क़ुरआन के अर्थों का अनुवाद - पवित्र क़ुरआन की संक्षिप्त व्याख्या का हिंदी अनुवाद। - अनुवादों की सूची

कुरआनिक अध्ययन के लिए कार्यरत व्याख्या केंद्र द्वारा निर्गत।

बंद करें