क़ुरआन के अर्थों का अनुवाद - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - अनुवादों की सूची


अर्थों का अनुवाद आयत: (20) सूरा: सूरा अल्-फ़त्ह़
وَعَدَكُمُ اللّٰهُ مَغَانِمَ كَثِیْرَةً تَاْخُذُوْنَهَا فَعَجَّلَ لَكُمْ هٰذِهٖ وَكَفَّ اَیْدِیَ النَّاسِ عَنْكُمْ ۚ— وَلِتَكُوْنَ اٰیَةً لِّلْمُؤْمِنِیْنَ وَیَهْدِیَكُمْ صِرَاطًا مُّسْتَقِیْمًا ۟ۙ
और अल्लाह ने (ऐ मोमिनो!) तुमसे बहुत-से ग़नीमत के धन का वादा किया है, जो तुम भविष्य में इस्लामी विजयों में प्राप्त करोगे। फिर उसने ख़ैबर की ग़नीमत तुम्हें जल्दी प्रदान कर दी, और यहूदियों के हाथों को रोक दिया, जब उन्होंने तुम्हारे युद्ध में निकलने के बाद, तुम्हारे परिवारों को नुकसान पहुँचाना चाहा। ताकि ये शीघ्र प्राप्त होने वाले ग़नीमत के धन, तुम्हारे लिए अल्लाह की मदद और समर्थन की निशानी बन जाएँ, और वह तुम्हें सीधे रास्ते पर चलाए, जिसमें कोई टेढ़ापन नहीं है।
अरबी तफ़सीरें:
इस पृष्ठ की आयतों से प्राप्त कुछ बिंदु:
• إخبار القرآن بمغيبات تحققت فيما بعد - مثل الفتوح الإسلامية - دليل قاطع على أن القرآن الكريم من عند الله.
• क़ुरआन का ग़ैब की चीज़ों (अनदेखी चीज़ों) के बारे में बताना जो बाद में सच साबित हुईं (जैसे कि इस्लामी विजय), इस बात का निर्णायक सबूत है कि क़ुरआन अल्लाह की ओर से है।

• تقوم أحكام الشريعة على الرفق واليسر.
• शरीयत के अहकाम (नियम) नरमी और आसानी पर आधारित हैं।

• جزاء أهل بيعة الرضوان منه ما هو معجل، ومنه ما هو مدَّخر لهم في الآخرة.
• 'बैअत-ए- रिज़वान' में शामिल सहाबा को उनके बदले का कुछ भाग दुनिया ही में दे दिया गया और कुछ भाग आखिरत के लिए सुरक्षित रखा गया है।

• غلبة الحق وأهله على الباطل وأهله سُنَّة إلهية.
• असत्य और उसके अनुयायियों पर सत्य और उसके अनुयायियों का प्रभुत्व एक ईश्वरीय परंपरा है।

 
अर्थों का अनुवाद आयत: (20) सूरा: सूरा अल्-फ़त्ह़
सूरों की सूची पृष्ठ संख्या
 
क़ुरआन के अर्थों का अनुवाद - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - अनुवादों की सूची

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

बंद करें