क़ुरआन के अर्थों का अनुवाद - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - अनुवादों की सूची


अर्थों का अनुवाद आयत: (83) सूरा: सूरा अल्-अन्आम
وَتِلْكَ حُجَّتُنَاۤ اٰتَیْنٰهَاۤ اِبْرٰهِیْمَ عَلٰی قَوْمِهٖ ؕ— نَرْفَعُ دَرَجٰتٍ مَّنْ نَّشَآءُ ؕ— اِنَّ رَبَّكَ حَكِیْمٌ عَلِیْمٌ ۟
यह तर्क, अर्थात् अल्लाह का कथन : ( ... فَأَيُّ الْفَرِيقَيْنِ أَحَقُّ بِالْأَمْنِ) ''तो दोनों पक्षों में से कौन सुरक्षा के अधिक योग्य है।'', जिसके द्वारा इबराहीम ने अपनी जाति को पराजित किया, यहाँ तक कि उनका तर्क समाप्त हो गया, यही हमारा तर्क है, जिसकी हमने उन्हें अपनी जाति के साथ बहस करने के लिए तौफ़ीक़ दी और उन्हें वह प्रदान किया। हम दुनिया तथा आख़िरत में अपने बंदों में से जिसे चाहते हैं, पदों में ऊँचा कर देते हैं। (ऐ रसूल!) आपका पालनहार अपनी रचना और प्रबंधन में पूर्ण हिकमत वाला, अपने बंदों को जानने वाला है।
अरबी तफ़सीरें:
इस पृष्ठ की आयतों से प्राप्त कुछ बिंदु:
• من فضائل التوحيد أنه يضمن الأمن للعبد، خاصة في الآخرة حين يفزع الناس.
• तौहीद (एकेश्वरवाद) के गुणों में से एक यह है कि वह बंदे के लिए सुरक्षा व शांति की गारंटी देती है, खासकर परलोक में जब लोग भयभीत होंगे।

• تُقَرِّر الآيات أن جميع من سبق من الأنبياء إنما بَلَّغوا دعوتهم بتوفيق الله تعالى لا بقدرتهم.
• ये आयतें प्रमाणित करती हैं कि पिछले सभी नबियों ने केवल सर्वशक्तिमान अल्लाह की मदद से अपने संदेश को पहुँचाया, न कि अपनी क्षमता से।

• الأنبياء يشتركون جميعًا في الدعوة إلى توحيد الله تعالى مع اختلاف بينهم في تفاصيل التشريع.
• सभी नबी गण अल्लाह सर्वशक्तिमान की तौहीद (एकेश्वरवाद) की ओर बुलाने में समान हैं, जबकि विधान के विवरण में उनके बीच अंतर पाया जाता है।

• الاقتداء بالأنبياء سنة محمودة، وخاصة في أصول التوحيد.
• नबियों का अनुसरण करना एक प्रशंसनीय तरीक़ा (पद्धति) है, विशेष रूप से एकेश्वरवाद के सिद्धांतों में।

 
अर्थों का अनुवाद आयत: (83) सूरा: सूरा अल्-अन्आम
सूरों की सूची पृष्ठ संख्या
 
क़ुरआन के अर्थों का अनुवाद - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - अनुवादों की सूची

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

बंद करें