ಪವಿತ್ರ ಕುರ್‌ಆನ್ ಅರ್ಥಾನುವಾದ - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - ಅನುವಾದಗಳ ವಿಷಯಸೂಚಿ


ಅರ್ಥಗಳ ಅನುವಾದ ಶ್ಲೋಕ: (27) ಅಧ್ಯಾಯ: ಸೂರ ಅನ್ನೂರ್
یٰۤاَیُّهَا الَّذِیْنَ اٰمَنُوْا لَا تَدْخُلُوْا بُیُوْتًا غَیْرَ بُیُوْتِكُمْ حَتّٰی تَسْتَاْنِسُوْا وَتُسَلِّمُوْا عَلٰۤی اَهْلِهَا ؕ— ذٰلِكُمْ خَیْرٌ لَّكُمْ لَعَلَّكُمْ تَذَكَّرُوْنَ ۟
ऐ अल्लाह पर ईमान रखने और उसकी शरीयत पर चलने वालो! अपने घरों के सिवा अन्य घरों में उस समय तक प्रवेश न करो, जब तक उसके निवासियों से प्रवेश की अनुमति न ले लो और उन्हें सलाम न कर लो। सलाम करते और अनुमति लेते समय इस तरह कहो : "अस्सलामु अलैकुम, क्या मै अंदर आ सकता हूँ?" यह अनुमति प्राप्त करना जिसका तुम्हें आदेश दिया गया है, अचानक प्रवेश करने से बेहतर है। ताकि तुम अनुमति लेने के इस आदेश को याद रखो और उसका पालन करो।
ಅರಬ್ಬಿ ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಗಳು:
ಈ ಪುಟದಲ್ಲಿರುವ ಶ್ಲೋಕಗಳ ಉಪಯೋಗಗಳು:
• إغراءات الشيطان ووساوسه داعية إلى ارتكاب المعاصي، فليحذرها المؤمن.
• शैतान के प्रलोभन और उसके उकसाव पाप करने के लिए आमंत्रित करते हैं। इसलिए मोमिन को उनसे सावधान रहना चाहिए।

• التوفيق للتوبة والعمل الصالح من الله لا من العبد.
• तौबा और सत्कर्म का सामर्थ्य अल्लाह की ओर से मिलता है, बंदे की ओर से नहीं।

• العفو والصفح عن المسيء سبب لغفران الذنوب.
• ग़लती करने वाले को माफ़ करना और नज़र अंदाज़ कर देना, पापों की क्षमा का एक कारण है।

• قذف العفائف من كبائر الذنوب.
• सच्चरित्र महिलाओं पर व्यभिचार का आरोप लगाना, बड़े गुनाहों में से है।

• مشروعية الاستئذان لحماية النظر، والحفاظ على حرمة البيوت.
• अनुमति लेने की वैधता, आँखों की सुरक्षा और घरों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए है।

 
ಅರ್ಥಗಳ ಅನುವಾದ ಶ್ಲೋಕ: (27) ಅಧ್ಯಾಯ: ಸೂರ ಅನ್ನೂರ್
ಅಧ್ಯಾಯಗಳ ವಿಷಯಸೂಚಿ ಪುಟ ಸಂಖ್ಯೆ
 
ಪವಿತ್ರ ಕುರ್‌ಆನ್ ಅರ್ಥಾನುವಾದ - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - ಅನುವಾದಗಳ ವಿಷಯಸೂಚಿ

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

ಮುಚ್ಚಿ