แปล​ความหมาย​อัลกุรอาน​ - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - สารบัญ​คำแปล


แปลความหมาย​ อายะฮ์: (104) สูเราะฮ์: Al-Baqarah
یٰۤاَیُّهَا الَّذِیْنَ اٰمَنُوْا لَا تَقُوْلُوْا رَاعِنَا وَقُوْلُوا انْظُرْنَا وَاسْمَعُوْا ؕ— وَلِلْكٰفِرِیْنَ عَذَابٌ اَلِیْمٌ ۟
अल्लाह तआला मोमिनों को शब्दों के सही चुनाव के लिए निर्देशित करते हुए कहता है : ऐ ईमान वालो! तुम {रा-इना} (अर्थात् हमारा ध्यान रखिए) शब्द का प्रयोग न करो; क्योंकि यहूदी इसे विकृत कर देते हैं और इसके साथ नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को संबोधित करते हैं, जिससे वे एक ग़लत अर्थ 'रुऊनत' (तुच्छता) मुराद लेते हैं। इसलिए अल्लाह ने इस दरवाज़े को बंद करने के लिए इस शब्द के इस्तेमाल से मना कर दिया और अपने बंदों को आदेश दिया कि उसके स्थान पर {उन्ज़ुरना} कहें; अर्थात् हमारी प्रतीक्षा करें, ताकि हम आपकी बात समझ जाएँ। क्योंकि इस शब्द से बिना किसी ख़राबी के अर्थ पूरा हो जाता है। तथा अल्लाह का इनकार करने वालों के लिए कष्टदायी यातना है।
ตัฟสีรต่างๆ​ ภาษาอาหรับ:
ประโยชน์​ที่​ได้รับ​:
• سوء أدب اليهود مع أنبياء الله حيث نسبوا إلى سليمان عليه السلام تعاطي السحر، فبرّأه الله منه، وأَكْذَبَهم في زعمهم.
• यहूदियों का अल्लाह के नबियों के साथ बुरा व्यवहार; क्योंकि उन्होंने सुलैमान अलैहिस्सलाम की ओर जादू का उपयोग करने की निस्बत की, तो अल्लाह ने उन्हें इससे मुक्त क़रार दिया और यहूदियों को उनके दावे में झूठा बताया।

• أن السحر له حقيقة وتأثير في العقول والأبدان، والساحر كافر، وحكمه القتل.
• जादू की एक वास्तविकता है तथा बुद्धि एवं शरीर पर उसका प्रभाव पड़ता है। जादूगर काफ़िर है और उसका हुक्म क़त्ल है।

• لا يقع في ملك الله تعالى شيء من الخير والشر إلا بإذنه وعلمه تعالى.
• दुनिया में कोई भी अच्छाई और बुराई अल्लाह की अनुमति और उसके ज्ञान के बिना नहीं घटित होती है।

• سد الذرائع من مقاصد الشريعة، فكل قول أو فعل يوهم أمورًا فاسدة يجب تجنبه والبعد عنه.
• बुराई के द्वार बंद करना शरीयत के उद्देश्यों में से है। अतः हर वह शब्द अथवा कार्य जिससे बुरी चीज़ों का भ्रम पैदा होता है, उससे बचना और दूर रहना ज़रूरी है।

• أن الفضل بيد الله تعالى وهو الذي يختص به من يشاء برحمته وحكمته.
• हर प्रकार का अनुग्रह अल्लाह के हाथ में है और वह अपनी कृपा और ह़िकमत से जिसे चाहता है, उसके साथ खास कर लेता है।

 
แปลความหมาย​ อายะฮ์: (104) สูเราะฮ์: Al-Baqarah
สารบัญสูเราะฮ์ หมายเลข​หน้า​
 
แปล​ความหมาย​อัลกุรอาน​ - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - สารบัญ​คำแปล

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

ปิด