แปล​ความหมาย​อัลกุรอาน​ - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - สารบัญ​คำแปล


แปลความหมาย​ อายะฮ์: (203) สูเราะฮ์: Al-A‘rāf
وَاِذَا لَمْ تَاْتِهِمْ بِاٰیَةٍ قَالُوْا لَوْلَا اجْتَبَیْتَهَا ؕ— قُلْ اِنَّمَاۤ اَتَّبِعُ مَا یُوْحٰۤی اِلَیَّ مِنْ رَّبِّیْ ۚ— هٰذَا بَصَآىِٕرُ مِنْ رَّبِّكُمْ وَهُدًی وَّرَحْمَةٌ لِّقَوْمٍ یُّؤْمِنُوْنَ ۟
जब (ऐ रसूल!) आप कोई आयत (निशानी) लाएँ, तो वे आपको झुठला देते हैं और उससे मुँह फेर लेते हैं। और अगर आप उनके पास कोई आयत न लाएँ, तो वे कहते हैं : आपने अपनी ओर से कोई आयत क्यों न गढ़ ली? आप (ऐ रसूल!) ऐसे लोगों से कह दें : मुझे यह अधिकार नहीं कि मैं अपनी ओर से कोई आयत ले आऊँ। मैं तो केवल उसी का अनुसरण करता हूँ, जो अल्लाह मेरी ओर वह़्य (प्रकाशना) करता है। यह क़ुरआन जो मैं तुम्हारे सामने पढ़ता हूँ, अल्लाह की ओर से, जो तुम्हारा रचयिता और तुम्हारे सब काम संभालने वाला है, प्रमाण और दलील है, तथा उसके मोमिन बंदों के लिए मार्गदर्शन और दया है। रही बात ग़ैर मोमिनों की, तो वे गुमराह और दुर्भाग्य वाले लोग हैं।
ตัฟสีรต่างๆ​ ภาษาอาหรับ:
ประโยชน์​ที่​ได้รับ​:
• في الآيات بشارة للمسلمين المستقيمين على صراط نبيهم صلى الله عليه وسلم بأن ينصرهم الله كما نصر نبيه وأولياءه.
• एक बुद्धिमान व्यक्ति के लिए ज़रूरी है कि अल्लाह तआला की इबादत करे, क्योंकि वही है जो धर्म से संबंधित महान ज्ञान पर आधारित किताब उतार कर उसके धार्मिक हितों, तथा अपने नेक बंदों का संरक्षण करके, उनकी रक्षा और सहायता करके इस दुनिया के हितों की पूर्ति करता है। इसलिए उनसे दुश्मनी रखने वालों की दुश्मनी से उनका कोई नुक़सान नहीं होता।

• في الآيات جماع الأخلاق، فعلى العبد أن يعفو عمن ظلمه، ويعطي من حرمه، ويصل من قطعه.
• इन आयतों में उन मुसलमानों के लिए जो अपने नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के रास्ते पर चलने वाले हैं यह शुभ सूचना है कि अल्लाह उनकी उसी तरह मदद करेगा, जैसे उसने अपने नबियों और औलिया की मदद की।

• على العبد إذا مَسَّه سوء من الشيطان - فأذنب بفعل محرم، أو ترك واجب - أن يستغفر الله تعالى، ويستدرك ما فرط منه بالتوبة النصوح والحسنات الماحية.
• इन आयतों में नैतिकता के मूल का वर्णन है। अतः बंदे को चाहिए कि उसे माफ़ कर दे जो उसपर अत्याचार करे, जो उसे वंचित करने वाला है उसे प्रदान करे और जो उससे नाता तोड़ने वाला है उससे नाता जोड़े।

• الواجب على العاقل عبادة الله تعالى؛ لأنه هو الذي يحقق له منافع الدين بإنزال الكتاب المشتمل على العلوم العظيمة في الدّين، ومنافع الدنيا بتولّي الصالحين من عباده وحفظه لهم ونصرته إياهم، فلا تضرهم عداوة من عاداهم.
• यदि बंदे को शैतान की ओर से कोई बुराई पहुँचे - जिसके कारणवश वह कोई हराम काम कर बैठे या कोई वाजिब काम छोड़ दे - तो उसे चाहिए कि अल्लाह से क्षमा माँगे और सच्ची तौबा तथा पापों को मिटाने वाली नेकियों द्वारा अपनी कमी की क्षतिपूर्ति करे।

 
แปลความหมาย​ อายะฮ์: (203) สูเราะฮ์: Al-A‘rāf
สารบัญสูเราะฮ์ หมายเลข​หน้า​
 
แปล​ความหมาย​อัลกุรอาน​ - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - สารบัญ​คำแปล

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

ปิด