Check out the new design

قرآن کریم کے معانی کا ترجمہ - ہندی ترجمہ - عزیز الحق عمری * - ترجمے کی لسٹ

XML CSV Excel API
Please review the Terms and Policies

معانی کا ترجمہ سورت: قیامہ   آیت:
كَلَّا بَلْ تُحِبُّوْنَ الْعَاجِلَةَ ۟ۙ
कदापि नहीं[8], बल्कि तुम शीघ्र प्राप्त होने वाली चीज़ (संसार) से प्रेम करते हो।
8. यहाँ से बात फिर काफ़िरों की ओर फिर रही है।
عربی تفاسیر:
وَتَذَرُوْنَ الْاٰخِرَةَ ۟ؕ
और बाद में आने वाली (आख़िरत) को छोड़ देते हो।
عربی تفاسیر:
وُجُوْهٌ یَّوْمَىِٕذٍ نَّاضِرَةٌ ۟ۙ
उस दिन कई चेहरे तरो-ताज़ा होंगे।
عربی تفاسیر:
اِلٰى رَبِّهَا نَاظِرَةٌ ۟ۚ
अपने पालनहार की ओर देख रहे होंगे।
عربی تفاسیر:
وَوُجُوْهٌ یَّوْمَىِٕذٍ بَاسِرَةٌ ۟ۙ
और कई चेहरे उस दिन बिगड़े हुए होंगे।
عربی تفاسیر:
تَظُنُّ اَنْ یُّفْعَلَ بِهَا فَاقِرَةٌ ۟ؕ
उन्हें विश्वास होगा कि उनके साथ कमड़ तोड़ देने वाली सख्ती की जाएगी।
عربی تفاسیر:
كَلَّاۤ اِذَا بَلَغَتِ التَّرَاقِیَ ۟ۙ
कदापि नहीं[9], जब प्राण हँसलियों तक पहुँच जाएगा।
9. अर्थात यह विचार सह़ीह़ नहीं कि मौत के पश्चात् सड़-गल जाएँगे और दोबारा जीवित नहीं किए जाएँगे। क्योंकि आत्मा रह जाती है, जो मौत के साथ ही अपने पालनहार की ओर चली जाती है।
عربی تفاسیر:
وَقِیْلَ مَنْ ٚ— رَاقٍ ۟ۙ
और कहा जाएगा : कौन है झाड़-फूँक करने वाला?
عربی تفاسیر:
وَّظَنَّ اَنَّهُ الْفِرَاقُ ۟ۙ
और उसे विश्वास हो जाएगा कि यह (संसार से) जुदाई का समय है।
عربی تفاسیر:
وَالْتَفَّتِ السَّاقُ بِالسَّاقِ ۟ۙ
और पिंडली, पिंडली[10] के साथ लिपट जाएगी।
10. अर्थात मौत का समय आ जाएगा जो निरंतर दुःख का समय होगा। (इब्ने कसीर)
عربی تفاسیر:
اِلٰى رَبِّكَ یَوْمَىِٕذِ ١لْمَسَاقُ ۟ؕ۠
उस दिन तेरे पालनहार ही की ओर जाना है।
عربی تفاسیر:
فَلَا صَدَّقَ وَلَا صَلّٰى ۟ۙ
तो न उसने (सत्य को) माना और न नमाज़ पढ़ी।
عربی تفاسیر:
وَلٰكِنْ كَذَّبَ وَتَوَلّٰى ۟ۙ
लेकिन उसने झुठलाया तथा मुँह फेरा।
عربی تفاسیر:
ثُمَّ ذَهَبَ اِلٰۤی اَهْلِهٖ یَتَمَطّٰى ۟ؕ
फिर अकड़ता हुआ अपने परिजनों की ओर गया।
عربی تفاسیر:
اَوْلٰى لَكَ فَاَوْلٰى ۟ۙ
तेरे लिए विनाश है, फिर तेरे लिए बर्बादी है।
عربی تفاسیر:
ثُمَّ اَوْلٰى لَكَ فَاَوْلٰى ۟ؕ
फिर तेरे लिए विनाश है, फिर तेरे लिए बर्बादी है।
عربی تفاسیر:
اَیَحْسَبُ الْاِنْسَانُ اَنْ یُّتْرَكَ سُدًی ۟ؕ
क्या इनसान समझता है कि उसे यूँ ही बेकार छोड़ दिया जायेगा?[11]
11. अर्थात न उसे किसी बात का आदेश दिया जाएगा और न रोका जाएगा और न उससे कर्मों का ह़िसाब लिया जाएगा।
عربی تفاسیر:
اَلَمْ یَكُ نُطْفَةً مِّنْ مَّنِیٍّ یُّمْنٰى ۟ۙ
क्या वह वीर्य की एक बूंद नहीं था, जो (गर्भाशय में) गिराई जाती है?
عربی تفاسیر:
ثُمَّ كَانَ عَلَقَةً فَخَلَقَ فَسَوّٰى ۟ۙ
फिर वह जमे हुए रक्त का टुकड़ा हुआ, फिर अल्लाह ने पैदा किया और दुरुस्त बनाया।
عربی تفاسیر:
فَجَعَلَ مِنْهُ الزَّوْجَیْنِ الذَّكَرَ وَالْاُ ۟ؕ
फिर उसने उससे दो प्रकार : नर और मादा बनाए।
عربی تفاسیر:
اَلَیْسَ ذٰلِكَ بِقٰدِرٍ عَلٰۤی اَنْ یُّحْیِ الْمَوْتٰى ۟۠
क्या वह इसमें समर्थ नहीं कि मुर्दों को जीवित कर दे?
عربی تفاسیر:
 
معانی کا ترجمہ سورت: قیامہ
سورتوں کی لسٹ صفحہ نمبر
 
قرآن کریم کے معانی کا ترجمہ - ہندی ترجمہ - عزیز الحق عمری - ترجمے کی لسٹ

عزیز الحق عمری نے ترجمہ کیا۔

بند کریں