Bản dịch ý nghĩa nội dung Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Mục lục các bản dịch


Ý nghĩa nội dung Câu: (37) Chương: Chương Fatir
وَهُمْ یَصْطَرِخُوْنَ فِیْهَا ۚ— رَبَّنَاۤ اَخْرِجْنَا نَعْمَلْ صَالِحًا غَیْرَ الَّذِیْ كُنَّا نَعْمَلُ ؕ— اَوَلَمْ نُعَمِّرْكُمْ مَّا یَتَذَكَّرُ فِیْهِ مَنْ تَذَكَّرَ وَجَآءَكُمُ النَّذِیْرُ ؕ— فَذُوْقُوْا فَمَا لِلظّٰلِمِیْنَ مِنْ نَّصِیْرٍ ۟۠
वे उसमें ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाएँगे और फ़रियाद करते हुए कहेंगे : ऐ हमारे पालनहार! हमें इस आग से निकाल ले, हम दुनिया में जो कुछ किया करते थे, उसके विपरीत अच्छे कार्य करेंगे, ताकि तेरी प्रसन्नता प्राप्त कर सकें और तेरी यातना से बच सकें। इसपर अल्लाह उन्हें उत्तर देगा : क्या हमने तुम्हें इतनी आयु नहीं दी, जिसमें शिक्षा ग्रहण करने वाला चाहता, तो शिक्षा ग्रहण कर लेता। चुनाँचे वह अल्लाह से तौबा करता और अच्छे कार्य करता। तथा तुम्हारे पास तुम्हें अल्लाह की यातना से सचेत करने वाला रसूल भी आया था?! इसलिए इन सब के बाद तुम्हारे लिए कोई तर्क और बहाना नहीं है। अतः तुम आग की सज़ा चखो। क्योंकि कुफ़्र तथा पापों के द्वारा अपने ऊपर अत्याचार करने वालों का कोई सहायक नहींं है, जो उन्हें अल्लाह के अज़ाब से बचा सके या उनके लिए उसमें कुछ कमी कर सके।
Các Tafsir tiếng Ả-rập:
Trong những bài học trích được của các câu Kinh trên trang này:
• فضل أمة محمد صلى الله عليه وسلم على سائر الأمم.
• मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की उम्मत की अन्य सभी उम्मतों पर श्रेष्ठता।

• تفاوت إيمان المؤمنين يعني تفاوت منزلتهم في الدنيا والآخرة.
• मोमिनों के ईमान में अंतर का मतलब यह है कि दुनिया एवं आखिरत में उनके स्थान में अंतर होगा।

• الوقت أمانة يجب حفظها، فمن ضيعها ندم حين لا ينفع الندم.
• समय एक अमानत है, जिसकी रक्षा करना अनिवार्य है। जिसने उसे नष्ट कर दिया, वह उस समय पछताएगा, जब पछताना फायदेमंद नहीं होगा।

• إحاطة علم الله بكل شيء.
• अल्लाह का ज्ञान हर चीज़ को घेरे हुए है।

 
Ý nghĩa nội dung Câu: (37) Chương: Chương Fatir
Mục lục các chương Kinh Số trang
 
Bản dịch ý nghĩa nội dung Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Mục lục các bản dịch

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Đóng lại