Bản dịch ý nghĩa nội dung Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Mục lục các bản dịch


Ý nghĩa nội dung Câu: (109) Chương: Chương Al-An-'am
وَاَقْسَمُوْا بِاللّٰهِ جَهْدَ اَیْمَانِهِمْ لَىِٕنْ جَآءَتْهُمْ اٰیَةٌ لَّیُؤْمِنُنَّ بِهَا ؕ— قُلْ اِنَّمَا الْاٰیٰتُ عِنْدَ اللّٰهِ وَمَا یُشْعِرُكُمْ ۙ— اَنَّهَاۤ اِذَا جَآءَتْ لَا یُؤْمِنُوْنَ ۟
बहुदेववादियों ने अपनी सबसे मज़बूत शपथ लेते हुए अल्लाह की क़सम खाई : निःसंदेह यदि मुहम्मद उनके पास उन निशानियों में से कोई निशानी लेकर आए, जिनका उन्होंने सुझाव दिया है, तो वे अवश्य ही उसपर ईमान ले आएँगे। (ऐ रसूल!) आप उनसे कह दें : निशानियाँ मेरे पास नहीं हैं कि मैं उन्हें उतार दूँ। बल्कि वे अल्लाह के पास हैं, वह जब चाहे उन्हें उतारता है। और (ऐ मोमिनो!) तुम्हें क्या मालूम कि जब ये निशानियाँ उनके प्रस्ताव के अनुसार आ जाएँ, वे उनपर ईमान नहीं लाएँगे? बल्कि वे अपने हठ और इनकार पर बने रहेंगे; क्योंकि वे मार्गदर्शन नहीं चाहते हैं।
Các Tafsir tiếng Ả-rập:
Trong những bài học trích được của các câu Kinh trên trang này:
• تنزيه الله تعالى عن الظلم الذي ترسِّخُه عقيدة (الجَبْر)، وبيان أن كفر العباد وشركهم أمر يحدث باختيارهم.
• अल्लाह तआला को उस अन्याय से पवित्र ठहराना, जो ''जब्र'' के सिद्धांत द्वारा स्थापित किया जाता है, तथा इस बात का वर्णन कि बंदा कुफ्र एवं शिर्क के रास्ते पर अपनी इच्छा से चलता है।

• ليس بمقدور نبي من الأنبياء أن يأتي بآية من عند نفسه، أو متى شاء، بل ذلك أمر مردود لله تعالى، فهو القادر وحده على ذلك، وهو الحكيم الذي يُقَدِّر نوع الآية ووقت إظهارها.
• किसी नबी के वश में नहीं है कि वह अपनी ओर से, या जब चाहे कोई निशानी ले आए। बल्कि यह मामला अल्लाह की ओर लौटता है। क्योंकि वही अकेला इसकी शक्ति रखने वाला है। तथा वह हिकमत वाला है, जो निशानी के प्रकार और उसे प्रकट करने के समय का अनुमान लगाता है।

• النهي عن سب آلهة المشركين حذرًا من مفسدة أكبر وهي التعدي بالسب على جناب رب العالمين.
• बहुदेववादियों के बुतों को बुरा कहने से निषेध एक बड़ी बुराई से बचने के लिए किया गया है, और वह सारे संसारों के पालनहार (अल्लाह) को बुरा कहना है।

• قد يحول الله سبحانه وتعالى بين العبد والهداية، ويُصرِّف بصره وقلبه على غير الطاعة؛ عقوبة له على اختياره الكفر.
• कभी-कभी अल्लाह, बंदे तथा सीधे मार्ग के बीच रुकावट बन जाता है और उसे उसके कुफ़्र के मार्ग को अपनाने पर सज़ा देते हुए, उसकी आँखों और हृदय को अनाज्ञाकारिता की ओर फेर देता है।

 
Ý nghĩa nội dung Câu: (109) Chương: Chương Al-An-'am
Mục lục các chương Kinh Số trang
 
Bản dịch ý nghĩa nội dung Qur'an - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Mục lục các bản dịch

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Đóng lại