《古兰经》译解 - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - 译解目录


含义的翻译 段: (32) 章: 玛仪戴
مِنْ اَجْلِ ذٰلِكَ ؔۛۚ— كَتَبْنَا عَلٰی بَنِیْۤ اِسْرَآءِیْلَ اَنَّهٗ مَنْ قَتَلَ نَفْسًا بِغَیْرِ نَفْسٍ اَوْ فَسَادٍ فِی الْاَرْضِ فَكَاَنَّمَا قَتَلَ النَّاسَ جَمِیْعًا ؕ— وَمَنْ اَحْیَاهَا فَكَاَنَّمَاۤ اَحْیَا النَّاسَ جَمِیْعًا ؕ— وَلَقَدْ جَآءَتْهُمْ رُسُلُنَا بِالْبَیِّنٰتِ ؗ— ثُمَّ اِنَّ كَثِیْرًا مِّنْهُمْ بَعْدَ ذٰلِكَ فِی الْاَرْضِ لَمُسْرِفُوْنَ ۟
क़ाबील द्वारा अपने भाई की हत्या के कारण, हमने बनी इसराईल को सूचित किया कि जिसने किसी व्यक्ति की क़िसास (खून के बदले खून) या कुफ़्र अथवा विद्रोह द्वारा धरती में बिगाड़ पैदा करने के कारण के बिना हत्या कर दी, तो मानो उसने सभी लोगों की हत्या कर दी, क्योंकि उसके निकट निर्दोष और अपराधी के बीच कोई अंतर नहीं है। तथा जिसने किसी प्राणी की, जिसे अल्लाह ने हराम ठहराया है, यह मानते हुए हत्या करने से परहेज़ किया कि उसकी हत्या करना निषिद्ध (हराम) है और उसकी हत्या नहीं की; तो मानो उसने सभी लोगों को जीवन प्रदान किया; क्योंकि उसके इस व्यवहार में सभी लोगों की सुरक्षा है। निःसंदेह हमारे रसूल बनी इसराईल के पास स्पष्ट प्रमाण और खुली निशानियाँ लेकर आए, लेकिन इसके बावजूद उनमें से बहुत से लोग पाप करके तथा अपने रसूलों का विरोध करके अल्लाह की सीमाओं का उल्लंघन करने वाले हैं।
阿拉伯语经注:
这业中每段经文的优越:
• حرمة النفس البشرية، وأن من صانها وأحياها فكأنما فعل ذلك بجميع البشر، وأن من أتلف نفسًا بشرية أو آذاها من غير حق فكأنما فعل ذلك بالناس جميعًا.
• मानव आत्मा का सम्मान, और यह कि जिसने उसकी रक्षा की तथा उसे जीवन प्रदान किया, तो मानो उसने सभी मनुष्यों के साथ ऐसा किया, और जिसने किसी मानव आत्मा को अन्यायपूर्ण तरीके से नष्ट कर दिया या उसे नुक़सान पहुँचाया, तो मानो उसने सभी लोगों के साथ ऐसा किया।

• عقوبة الذين يحاربون الله ورسوله ممن يفسدون بالقتل وانتهاب الأموال وقطع الطرق هي: القتل بلا صلب، أو مع الصلب، أو قطع الأطرف من خلاف، أو بتغريبهم من البلاد؛ وهذا على حسب ما صدر منهم.
• जो लोग अल्लाह और उसके रसूल से युद्ध करते हैं, यानी जो हत्या करके, धन लूटकर और बटमारी करके (धरती में) उपद्रव फैलाते हैं, उनकी सज़ा : सूली पर चढ़ाए बिना, या सूली पर चढ़ाकर क़त्ल करना, या विपरीत दिशाओं से अंगों (हाथ-पैर) को काटना, या उन्हें देश से निष्कासित कर देना है; यह उनके द्वारा किए गए अपराध के अनुसार होगा।

• توبة المفسدين من المحاربين وقاطعي الطريق قبل قدرة السلطان عليهم توجب العفو.
• लूट-मार तथा उपद्रव करने वालों का प्रशासन के नियंत्रण में आने से पहले तौबा करना, क्षमा का कारण है।

 
含义的翻译 段: (32) 章: 玛仪戴
章节目录 页码
 
《古兰经》译解 - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - 译解目录

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

关闭