Firo maanaaji al-quraan tedduɗo oo - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - Tippudi firooji ɗii


Firo maanaaji Aaya: (32) Simoore: Simoore rewɓe
وَلَا تَتَمَنَّوْا مَا فَضَّلَ اللّٰهُ بِهٖ بَعْضَكُمْ عَلٰی بَعْضٍ ؕ— لِلرِّجَالِ نَصِیْبٌ مِّمَّا اكْتَسَبُوْا ؕ— وَلِلنِّسَآءِ نَصِیْبٌ مِّمَّا اكْتَسَبْنَ ؕ— وَسْـَٔلُوا اللّٰهَ مِنْ فَضْلِهٖ ؕ— اِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِكُلِّ شَیْءٍ عَلِیْمًا ۟
(ऐ मोमिनो!) अल्लाह ने जिस चीज़ के द्वारा तुममें से कुछ को दूसरों पर श्रेष्ठता प्रदान की है, उसकी कामना न करो; ताकि ऐसा न हो कि यह असंतोष और ईर्ष्या पैदा कर दे। अतः स्त्रियों के लिए उचित नहीं है कि अल्लाह ने पुरुषों को जो विशिष्टताएँ प्रदान की हैं, उनकी आकांक्षा करें। क्योंकि प्रत्येक वर्ग के लिए उसके अनुरूप प्रतिफल का एक हिस्सा है।तथा अल्लाह से प्रार्थना करो कि वह तुम्हें अपने अनुदान से अधिक प्रदान करे। इसमें कोई शक नहीं कि अल्लाह हर वस्तु का ज्ञान रखता है; इसलिए उसने हर वर्ग को वही दिया है जो उसके अनुकूल है।
Faccirooji aarabeeji:
Ina jeyaa e nafoore aayeeje ɗee e ngol hello:
• سعة رحمة الله بعباده؛ فهو سبحانه يحب التوبة منهم، والتخفيف عنهم، وأما أهل الشهوات فإنما يريدون بهم ضلالًا عن الهدى.
• अल्लाह की अपने बंदों के प्रति विस्तृत दया; चुनाँचे अल्लाह अपने बंदों की तौबा को पसंद करता है और उनके लिए आसानी पैदा करना चाहता है। जबकि इच्छाओं के पीछे चलने वाले लोग, उन्हें हिदायत (मार्गदर्शन) से भटकाना चाहते हैं।

• حفظت الشريعة حقوق الناس؛ فحرمت الاعتداء على الأنفس والأموال والأعراض، ورتبت أعظم العقوبة على ذلك.
• शरीयत ने लोगों के अधिकारों को संरक्षित किया है; चुनाँचे लोगों की जानों, धनों और इस्मतों (सतीत्व) पर हमला को हराम क़रार दिया है और उसके लिए सबसे बड़ी सज़ा की व्यवस्था की है।

• الابتعاد عن كبائر الذنوب سبب لدخول الجنة ومغفرة للصغائر.
• बड़े गुनाहों से दूर रहना, जन्नत में प्रवेश और छोटे गुनाहों की क्षमा का कारण है।

• الرضا بما قسم الله، وترك التطلع لما في يد الناس؛ يُجنِّب المرء الحسد والسخط على قدر الله تعالى.
• अल्लाह के आवंटन के प्रति संतुष्टि और और लोगों के हाथों में जो कुछ है, उसकी आकांक्षा को छोड़ देना; मनुष्य को ईर्ष्या तथा अल्लाह के फ़ैसले पर असंतोष से बचाता है।

 
Firo maanaaji Aaya: (32) Simoore: Simoore rewɓe
Tippudi cimooje Tonngoode hello ngoo
 
Firo maanaaji al-quraan tedduɗo oo - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - Tippudi firooji ɗii

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

Uddude