ಪವಿತ್ರ ಕುರ್‌ಆನ್ ಅರ್ಥಾನುವಾದ - ಹಿಂದಿ ಅನುವಾದ * - ಅನುವಾದಗಳ ವಿಷಯಸೂಚಿ

XML CSV Excel API
Please review the Terms and Policies

ಅರ್ಥಗಳ ಅನುವಾದ ಅಧ್ಯಾಯ: ಸೂರ ಅದ್ದುಹಾ   ಶ್ಲೋಕ:

सूरा अज़्-ज़ुह़ा

وَالضُّحٰی ۟ۙ
कस़म है धूप चढ़ने के समय की!
ಅರಬ್ಬಿ ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಗಳು:
وَالَّیْلِ اِذَا سَجٰی ۟ۙ
और क़सम है रात की, जब वह छा जाए।
ಅರಬ್ಬಿ ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಗಳು:
مَا وَدَّعَكَ رَبُّكَ وَمَا قَلٰی ۟ؕ
(ऐ नबी!) तेरे पालनहार ने तुझे न तो छोड़ा और न नाराज़ हुआ।
ಅರಬ್ಬಿ ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಗಳು:
وَلَلْاٰخِرَةُ خَیْرٌ لَّكَ مِنَ الْاُوْلٰی ۟ؕ
और निश्चित रूप से आख़िरत आपके लिए दुनिया से बेहतर है।
ಅರಬ್ಬಿ ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಗಳು:
وَلَسَوْفَ یُعْطِیْكَ رَبُّكَ فَتَرْضٰی ۟ؕ
और निश्चय तेरा पालनहार तुझे प्रदान करेगा, तो तू प्रसन्न हो जाएगा।
ಅರಬ್ಬಿ ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಗಳು:
اَلَمْ یَجِدْكَ یَتِیْمًا فَاٰوٰی ۪۟
क्या उसने आपको अनाथ पाकर शरण नहीं दी?
ಅರಬ್ಬಿ ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಗಳು:
وَوَجَدَكَ ضَآلًّا فَهَدٰی ۪۟
और आपको मार्ग से अनभिज्ञ पाया, तो सीधा मार्ग दिखाया।
ಅರಬ್ಬಿ ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಗಳು:
وَوَجَدَكَ عَآىِٕلًا فَاَغْنٰی ۟ؕ
और उसने आपको निर्धन पाया, तो संपन्न कर दिया।
ಅರಬ್ಬಿ ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಗಳು:
فَاَمَّا الْیَتِیْمَ فَلَا تَقْهَرْ ۟ؕ
अतः आप अनाथ पर कठोरता न दिखाएँ।[1]
1. (1-9) इन आयतों में अल्लाह ने नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से फरमाया है कि तुम्हें यह चिंता कैसे हो गई है कि हम अप्रसन्न हो गए? हमने तो तुम्हारे जन्म के दिन से निरंतर तुमपर उपकार किए हैं। तुम अनाथ थे, तो तुम्हारे पालन और रक्षा की व्यवस्था की। राह से अंजान थे, तो राह दिखाई। निर्धन थे, तो धनी बना दिया। ये बातें बता रही हैं कि तुम आरंभ ही से हमारे प्रियवर हो और तुमपर हमारा उपकार निरंतर रहा है।
ಅರಬ್ಬಿ ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಗಳು:
وَاَمَّا السَّآىِٕلَ فَلَا تَنْهَرْ ۟ؕ
और माँगने वाले को न झिड़कें।
ಅರಬ್ಬಿ ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಗಳು:
وَاَمَّا بِنِعْمَةِ رَبِّكَ فَحَدِّثْ ۟۠
और अपने रब के उपकार का वर्णन करते रहें।[2]
2. (10-11) इन अंतिम आयतों में नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को बताया गया है कि हमने तुमपर जो उपकार किए हैं, उनके बदले में तुम अल्लाह की उत्पत्ति के साथ दया और उपकार करो यही हमारे उपकारों की कृतज्ञता होगी।
ಅರಬ್ಬಿ ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಗಳು:
 
ಅರ್ಥಗಳ ಅನುವಾದ ಅಧ್ಯಾಯ: ಸೂರ ಅದ್ದುಹಾ
ಅಧ್ಯಾಯಗಳ ವಿಷಯಸೂಚಿ ಪುಟ ಸಂಖ್ಯೆ
 
ಪವಿತ್ರ ಕುರ್‌ಆನ್ ಅರ್ಥಾನುವಾದ - ಹಿಂದಿ ಅನುವಾದ - ಅನುವಾದಗಳ ವಿಷಯಸೂಚಿ

ಪವಿತ್ರ ಕುರ್‌ಆನ್ ಹಿಂದಿ ಅರ್ಥಾನುವಾದ - ಅಝೀಝುಲ್ ಹಕ್ ಉಮ್ರಿ

ಮುಚ್ಚಿ