पवित्र कुरअानको अर्थको अनुवाद - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم * - अनुवादहरूको सूची


अर्थको अनुवाद सूरः: सूरतुल् काफिरून   श्लोक:

सूरा अल्-काफ़िरून

सूरहका अभिप्रायहरूमध्ये:
البراءة من الكفر وأهله.
कुफ़्र तथा काफ़िरों से बेज़ारी (विमुखता)।

قُلْ یٰۤاَیُّهَا الْكٰفِرُوْنَ ۟ۙ
(ऐ रसूल) आप कह दें : ऐ अल्लाह का इनकार करने वालो!
अरबी व्याख्याहरू:
لَاۤ اَعْبُدُ مَا تَعْبُدُوْنَ ۟ۙ
मैं उन मूर्तियों की न वर्तमान में इबादत करता हूँ और न भविष्य में इबादत करूँगा, जिन्हें तुम पूजते हो।
अरबी व्याख्याहरू:
وَلَاۤ اَنْتُمْ عٰبِدُوْنَ مَاۤ اَعْبُدُ ۟ۚ
और न तुम उसकी इबादत करने वाले हो, जिसकी मैं इबादत करता हूँ; और वह अकेला अल्लाह है।
अरबी व्याख्याहरू:
وَلَاۤ اَنَا عَابِدٌ مَّا عَبَدْتُّمْ ۟ۙ
और न मैं उन मूर्तियों की इबादत करने वाला हूँ, जिनकी तुमने पूजा की है।
अरबी व्याख्याहरू:
وَلَاۤ اَنْتُمْ عٰبِدُوْنَ مَاۤ اَعْبُدُ ۟ؕ
और न तुम उसकी इबादत करने वाले हो, जिसकी मैं इबादत करता हूँ; और वह अकेला अल्लाह है।
अरबी व्याख्याहरू:
لَكُمْ دِیْنُكُمْ وَلِیَ دِیْنِ ۟۠
तुम्हारे लिए तुम्हारा धर्म है, जिसे तुमने खुद के लिए ईजाद किया है और मेरे लिए मेरा धर्म है, जिसे अल्लाह ने मेरे ऊपर उतारा है।
अरबी व्याख्याहरू:
यस पृष्ठको अायतहरूका लाभहरूमध्येबाट:
• المفاصلة مع الكفار.
• काफ़िरों से अलगाव।

• مقابلة النعم بالشكر.
• नेमतों के प्रति आभार प्रकट करना।

• سورة المسد من دلائل النبوة؛ لأنها حكمت على أبي لهب بالموت كافرًا ومات بعد عشر سنين على ذلك.
• 'सूरतुल-मसद' नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के ईशदूतत्व (पैगंबरी) की निशानियों में से है, क्योंकि इसने अबू लहब के काफ़िर होने की अवस्था में मरने की सूचना दी, और उसकी दस साल बाद उसी अवस्था में मृत्यु हुई।

• صِحَّة أنكحة الكفار.
• काफ़िरों के निकाह का सही (मान्य) होना।

 
अर्थको अनुवाद सूरः: सूरतुल् काफिरून
अध्यायहरूको (सूरःहरूको) सूची رقم الصفحة
 
पवित्र कुरअानको अर्थको अनुवाद - الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم - अनुवादहरूको सूची

الترجمة الهندية للمختصر في تفسير القرآن الكريم، صادر عن مركز تفسير للدراسات القرآنية.

बन्द गर्नुस्